Breaking News

Real me GT 5G लॉन्च से पहले ही कीमत और स्पेसिफिकेशन हुई लीक

कुछ रिपोर्ट की माने तो रियल मी GT 5G फोन को यूरोप मे ब्लू ग्लास और यैलो कलर ऑप्शन मे लॉन्च कर सकता है | यह स्मार्ट फोन 2 रैम ऑप्शन मे मिलता है  जिसको 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है| 
रियल मी GT 5G स्मार्ट फोन को मार्च मे चीन मे लॉन्च किया गया था | हालांकि इसका अभी अंतरराष्ट्रीय लॉन्च नहीं हुआ है | इसके अलावा इस स्मार्ट फोन को भारत मे लॉन्च करने को भी  टीज़ किया जा रहा है | लेकिन एक रिपोर्ट मे इस स्मार्ट फोन को यूरोपीय मार्केट मे लोंचिंग को लेकर कुछ जानकारी लीक हुई हैं | रियल मी GT 5G को इसी महीने यूरोपिया मार्केट मे लॉन्च किया जा सकता है | इसके अलावा इस स्मार्ट फोन की कीमत कलर ऑप्शन और कान्फ़िग्रेशन के बारे मे भी कुछ जानकारियाँ भी ऑनलाइन लीक हुई हैं | हम आपको बता दें रियल मी ग्लोबल 5G लोंचिंग का आयोजन 3 जून को करने वाली है | जहा GT 5 जी फोन को भी लॉन्च किया जा सकता है |

ये भी पढ़ें :- लाल टिक का मतलब आपके ऊपर सरकार की नज़र, WhatsApp के इस फेक मैसेज से रहे सावधान

एक ट्विटर हैंडलर ने ट्वीट द्वारा Realme GT 5जी स्मार्ट फोन की जानकारियाँ ऑनलाइन लीक की हैं |इस ट्वीट के अनुशार ये स्मार्ट फोन यूरोप मे ब्लू ग्लास और यैलो कलर मे लॉन्च किया जा सकता है | यह फोन 2 रैम स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा सकता है जो 8 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ मिल सकता है | रियल मी जीटी  5G की यूरोपियन मार्केट मे कीमत को लेकर भी कुछ जानकारियाँ लीक हुई हैं | ट्वीट के अनुशार इस स्मार्ट फोन के 8जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत EUR 400 भारत मे लगभग (35,700 रुपये  ) हो सकती है वही अगर बात करें 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले स्मार्ट फोन की कीमत की तो EUR 450 (लगभग 40,200 रुपये ) हो सकती है | ट्वीट मे दावा किया गया है की बताई गयी कीमत से इसकी कीमत सिर्फ EUR 20 (लगभग 1700 रुपये ) कम या ज्यादा हो सकती है |

ये भी पढ़ें :- Redmi AirDots 3 Pro वायरलेस चार्जिंग के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

हम आपको याद दिला दे की रियल मी का ग्लोबल इवेंट 3 जून को  10 AM GMT +1 (भारतीय समय लगभग 2:30 pm ) पर आयोजित किया जाएगा | जहां पर रेयलमी द्वारा  यूरोपियन मार्केट के लिए रियलमी जीटी 5जी फोन को लॉन्च किया जा सकता है। वही भारत मे ये इवेंट 10 जून को आयोजित किया जाएगा | इसमे यह भी संभावना है कि यह वही तारीख हो सकती है जब Realme GT 5G स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में लॉन्च करेगी । फिलहाल रियल मी ने GT 5G के ग्लोबल लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है |

रियल मी GT 5जी स्पेसिफिकेशन :-

जैसे की हम आपो पहले भी बता चुके हैं की रियल मी 5G स्मार्ट फोन को चीन मे लॉन्च किया जा चुका है |तो ऐसे मे इसके स्पेसिफिकेशन किसी से छिपे नहीं हैं | इस फोन को एण्ड्रोयड 11 आधारित Realme UI 2.0 का सपोर्ट दिया गया है | इसमे 6.43 इंच फुल्ल एचडी + सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है जिसके साथ सेल्फी के लिए हॉल-पंच कटआउट दिया गया है |इसके अलावा इसमे कोरनिंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलता है | इस स्मार्ट फोन मे क्वाल कॉम स्नेप ड्रेगन 888 5G प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ 8 जीबी और 12 जीबी LPDDR5 रैम और 128 जीबी स्टोरेज दिया गया है | 

ये भी पढ़ें :- 10,000 रुपये से कम में मिलने वाले टॉप क्लास स्मार्टफोन,ये हैं शानदार फीचर्स

रियल मी मे फोटो ग्राफी के लिए ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल जाता है जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगा पिक्सल और 8 मेगा पिक्सल का वाइड एंगल कैमरा दिया गया है | और साथ मे 2 मेगा पिक्सल का मेक्रोलेंस कैमरा मिल जाता है |सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगा पिक्सल का कैमरा दिया गया है |

रियल मी GT 5G स्मार्ट फोन मे 4,500 एमएएच की बैटरी दी गयी है जिसके साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल जाता है | अगर हम इसमे कनेक्टिविटी की बात करें, तो यह 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। फोन 8.4mm मोटा और 186 ग्राम भारी है।


कोई टिप्पणी नहीं