50 इंच तक स्क्रीन साइज़ के साथ भारत में Realme Smart TV 4K लॉन्च, जानें
![]() |
Realme Smart TV 4K की भारत मे कीमत की बात की जाए , तो इसके 43-इंच स्क्रीन साइज़ की कीमत 27,999 रुपये और 50-इंच साइज़ की कीमत 39,999 रुपये दी गयी है।
Realme ने अपना नया 4K स्मार्ट टीवी Realme Smart टीवी 4K के न्नायम से भारत मे लॉन्च किया है | इस नए रियल मी 4K टीवी को दो स्क्रीन साइज 43 इंच और 50 इंच मे दिया गया गया है | इसके साथ ही इसमे Dolby Atmos और डॉल्बी विजन का सपोर्ट मिलता है | भारत मे रियल मी स्मार्ट 4K टीवी की शुरुआती कीमत 27,999 रुपये रखी गयी है | इसमे HDMI और USB पोर्ट दिया गया है | स्मार्ट टीवी होने के नाते इसमे हाई स्पीड इंटरनेट चलाने के लिए LAN पोर्ट का सपोर्ट भी मिलता है | वॉइस असिस्टेंट के आसान एक्सेस के लिए टीवी मे 4 माइक्रोफोन का सपोर्ट दिया गया है | इस टीवी मे गूगल सपोर्ट मिलता है |
ये भी पढ़ें :- 10,000 रुपये से कम में मिलने वाले टॉप क्लास स्मार्टफोन,ये हैं शानदार फीचर्स
रियल मी स्मार्ट टीवी 4K स्पेसिफिकशन :
Realme Smart TV 4K की भारत मे कीमत की बात की जाए , तो इसके 43-इंच स्क्रीन साइज़ की कीमत 27,999 रुपये रखी गयी है तो वही 50-इंच साइज़ की कीमत को 39,999 रुपये मे दिया गया है। इन्हें Flipkart या Realme.com से खरीदा जा सकता है इसके अलावा इसको प्रमुख ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए 4 जून को दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकेगा |रियल मी की भारत मे कीमत :
रियल मी इस स्मार्ट 4K टीवी मे एण्ड्रोयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम सपोर्ट देता है और रियल मी 4K टीवी 43 इंच और 50 इंच स्क्रीन साइज मे दिया गया है | दोनों में 3,840x2,160 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 16: 9 आस्पेक्ट रेशियो और 178-डिग्री स्क्रीन व्यूइंग एंगल मिलता है। स्मार्ट टीवी 2GB रैम और क्वाड-कोर मीडियाटेक चिपसेट पर काम करता है। इसमे 16 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज दिया गया है | रियल मी स्मार्ट टीवी 4K मे 4 स्पीकर यूनिट सपोर्ट दिया गया है | जो एक साथ मिलकर 24 W आउटपुट देते हैं |आपको डॉल्बी एटमास और डॉल्बी औडियो और डीटीएस एचडी सपोर्ट भी मिलता है |
ये भी पढ़ें :- Dell ने Latitude, Precision और OptiPlex रेंज के तहत भारत ,ए लॉन्च किए नए लैपटाप डेस्कटॉप,जाने कीमत और फीचर्स
नए रियल मी टीवी मे Amazon Prime Video, Netflix और YouTube जैसे ऐप्स प्रीलोडेड हैं। इस स्मार्ट टीवी मे गूगल प्ले स्टोर और इनबील्ट क्रोमकास्ट का ऑप्शन भी दिया गया है | रियलमी स्मार्ट टीवी 4K पर कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, इन्फ्रारेड (IR), दो एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट, एक HDMI ARC पोर्ट और एक LAN (ईथरनेट) पोर्ट शामिल हैं। टीवी पारंपरिक AV कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है और इसमें ऑप्टिकल ऑडियो आउट पोर्ट भी मिलता है।
रियल मी स्मार्ट 4K टीवी को ब्लुटूथ स्पोर्टेड रिमोट कंट्रोल के साथ दिया गया है |जिसमे अमेज़न प्राइम वीडियो गूगल असिस्टेंट ,नेटफ्लिक्स और यूट्यूब के लिए क्विक एक्सेस हॉटकी दी गई हैं। 43 इंच एडिशन का डायमेंशन 960x563x76mm (बिना स्टैंड के) और वज़न 6.5 किलोग्राम है, जबकि 50 इंच के मॉडल का डायमेंशन 1110x647x75mm (बिना स्टैंड के) और वज़न 9.2 किलोग्राम है।

कोई टिप्पणी नहीं