Breaking News

10,000 रुपये से कम में मिलने वाले टॉप क्लास स्मार्टफोन,ये हैं शानदार फीचर्स

पीछले कुछ समय से भारत मे बड़ी बैटरी वाले स्मार्ट फोन की मांग काफी बढ़ी है | इसी मांग को ध्यान मे रखते हुए ज़्यादातर स्मार्ट फोन कंपनियो ने अपने डिवाइस मे बड़ी बैटरी देना शुरू किया है | आज हम आपको 10,000 से कम कीमत वाले ऐसे ही कुछ स्मार्टफोन के बारे मे बताएँगे | 

कोरोना काल मे वर्क फ्रम होम और ऑनलाइन क्लासेस तक स्मार्टफोन पर ही हो रही है ऐसे मे मोबाइल फोन का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है | मोबाइल फिने का इस्तेमाल बढ्ने के साथ-साथ मार्केट मे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन की डिमांड भी काफी बढ़ गयी है | इसी कारण से अब अधिकतर स्मार्टफोन कंपनियाँ कम कीमत मे बड़ी बैटरी वाले स्मार्ट फोन मार्केट मे उतार रही है | 

ऐसे मे अगर आप भी एक बड़ी बैटरी वाला स्मार्ट फोन खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए उपयोगी हो सकती है | यहा हम आपको भारतीय बाज़ार मे मौजूद कुछ चुनिन्दा स्मार्ट फोन के बारे मे बताने जा रहे है | जो कीमत मे 10,000 से कम होने के साथ 6000 mAH की बड़ी बैटरी के साथ आते है |

Techno Spark 7 : 

कीमत : 7,499 

फोटो सोर्स 

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने अपने स्मार्ट फोन Techno Spark 7 मे 6.53 इंच का HD डिस्प्ले दिया है | इस स्मार्ट फोन मे 8 मेगा पिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है जबकि रियर मे 16 मेगा पिक्सल का डुयल कैमरा सेटअप मिलता है | इसके अलावा इसमे Helio ए25 क्वाडकोर प्रोसेसर मिलता है इस स्मार्ट फोन मे 6,000 mAH की दमदार बैटरी दी गयी है | वही ये स्मार्ट फोन android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है |

Infinix Hot 10 Play :

कीमत : 8,499 

फोटो सोर्स 

इस स्मार्ट फोन मे आपको 6.82 इंच का बड़ा HD प्लस डिस्प्ले देखने को मिलेगा | वही Infinix Hot 10 Play मे मीडिया टेक helio का G 35 ओक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है |इसके अलावा यूजर को डुयल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है | इस स्मार्ट फोन मे पहला कैमरा 13 मेगा पिक्सल प्राइमरी लेंस और दूसरा AI लेंस मिलता है | जबकि सेल्फी 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है |

ये भी पढ़ें :- भारत मे जल्द लॉन्च हो सकती है OnePlus टीवी U1S

Realme Narzo 30A:

कीमत : 8,999 

Realme Narzo 30A
फोटो सोर्स 

Realme Narzo 30A स्मार्टफोन कम कीमत शानदार स्पेसिफिकेशन वाला स्मार्टफोन है | इस स्मार्ट फोन मे 6.5 इंच का मिनी ड्रॉप फुल HD डिस्प्ले आपको देखने को मिलता है  | वही इस स्मार्ट फोन मे मीडिया टेक का G85 चिपसेट प्रोसेसर आपको मिल जाता है अगर इस स्मार्ट फोन मे हम बैटरी की बात करें तो आपको 6,000 mAH की दमदार बैटरी पावर सपोर्ट मिलती है | बैटरी चरजिंग के लिए इसमे 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है |इसके अलावा फोन मे डुयल कैमरा सेटअप दिया गया है |इसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगा पिक्सल का दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.2 दिया गया है | जबकि सेकेन्डरी लेंस के लिए मोनोक्रोस सेंसर सपोर्ट मिलता है | जो f/2.4 अपर्चर के साथ आता है। जबकि सेल्फी के लिए डिवाइस के फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है।

Redmi 9 Power

कीमत : 9,999 

फोटो सोर्स

रेडमी 9 पावर दमदार स्मार्टफोन में से एक माना जाता है। इस स्मार्टफोन में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है। वही इस स्मार्ट फोन में Snapdragon 662 प्रोसेसर दिया गया है। यह डिवाइस एंड्राइड 10 बेस्ड MIUI 12 आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करता है। अगर अन्य फीचर्स की बात की जाए तो इसमे यूजर्स को 6000mAh की बैटरी मिल जाती है वही इस स्मार्ट फोन मे क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें इसका प्राइमरी कैमर 48MP सेंसर के साथ दिया गया है । वहीं 8MP और 2MP के दो अन्य लेंस भी दिये गये हैं। वही मैक्रो फोटोग्राफी के लिए 2MP का सेंसर दिया गया है। जबकि इस फोन में सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं