Breaking News

लाल टिक का मतलब आपके ऊपर सरकार की नज़र, WhatsApp के इस फेक मैसेज से रहे सावधान

यह Fake WhatsApp मैसेज कहता है कि अगर आपके WhatsApp दो ब्लू टिक के साथ एक लाल टिक दिखाई दे रहा है तो इसका दिखाई देने का मतलब यह है

यह Fake WhatsApp मैसेज कहता है कि अगर आपके WhatsApp दो ब्लू टिक के साथ एक लाल टिक दिखाई दे रहा है तो इसका दिखाई देने का मतलब यह है कि आपके मैसेज पर सरकार कभी भी कार्रवाई कर सकती है और तीन रेड टिक का मतलब है कि सरकार कार्रवाई कर चुकी है, लेकिन असल मे ऐसा भी नहीं है।

आजकल Whats App पर एक Fake मैसेज काफी वाइरल हो रहा है | जो इस इंसटेंट मैसेजिंग APP पर सरकार के कंट्रोल की बात करता है | इस मैसेज मे यह दावा किया गया है की व्हाट्स एप्प पर "दो ब्लू टिक और एक रेड टिक दिखने का मतलब है कि सरकार आप पर कार्रवाई कर सकती है, जबकि तीन रेड टिक के दिखने का मतलब यह होगा कि सरकार आपके खिलाफ अदालती कार्यवाही शुरू कर चुकी है।" जबकि यह मैसेज पूरी तरह से गलत है |क्योंकि Whats App मे अभी तक टिक को लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है | इस मैसेज के द्वारा देश मे हाल ही मे पैस किए गए आईटी नियमो को लेकर Whats App और भारत सरकार के बीच चल रही कानूनी लड़ाई के चलते भ्रम फैलाने की एक नाकाम कोशिश की जा रही है |

ये भी पढ़ें :- 10,000 रुपये से कम में मिलने वाले टॉप क्लास स्मार्टफोन,ये हैं शानदार फीचर्स

यह Fake WhatsApp Message फेसबूक और व्हाट्स एप्प पर ग्रुप्स के जरिये फैलाया जा रहा है |और इस इंसटेंट मैसेजिंग एप्प ने इसे 'Forwarded many times' लेबल किया हुआ है| जिसका साफ मतलब यह है की इस मैसेज को बहुत बार फॉरवर्ड किया जा चुका है |यह मैसेज पूरी तरह से Fake मैसेज है | और इसमे कही गयी बात पूरी तरह से गलत साबित हुई है |इस मैसेज मे कहा गया है की व्हाट्स एप्प  मैसेज और कॉल के लिये अब नए संचार नियम ला रहा है जो आपके स्मार्ट फोन को सरकार के साथ जोड़ देगा |इस मैसेज मे यह भी कहा गया है की यह नया नियम कानून से जुड़े अधिकारियों को सरकार के खिलाफ मैसेज करने और वीडियो पोस्ट करने वाले लोगो पर नजर रखने और सरकार द्वारा कार्यवाही करने की अनुमति देगा |

ये भी पढ़ें :- भारत मे जल्द लॉन्च हो सकती है OnePlus टीवी U1S मे 

हम आपको बता दें की व्हाट्स एप्प ने इस तरह के किसी भी फीचर और अपडेट को जारी नहीं किया है |मैसेज कहता है की दो ब्लू टिक के साथ एक रेड टिक का दिखाई देना मतलब सरकार की पूरी नज़र आप पर है |और तीनों टिक का रेड हो जाना मतलब सरकार की तरफ से आप पर कार्यवाही कर दी गयी है |लेकिन अभी व्हाट्स एप्प मे या सरकार की तरफ से ऐसा कोई कानून या व्हाट्स अप्प फीचर व्हाट्स एप्प मे एड नहीं है | इसका एक ही मतलब है की यह व्हाट्स एप्प मैसेज पूरी तरह से Fake है | WhatsApp का टिक सिस्टम अभी भी पहले जैसा ही है। इसका मतलब है कि आपको पहले की तरह ग्रे और ब्लू टिक ही दिखाई देंगे।

इसमे यह धायन रखने वाली बात है कि WhatsApp अपने यूज़र्स के चैट और कॉल को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रखता है, जिसका मतलब है कि कंपनी इन डेटा को अपने सर्वर पर स्टोर नहीं करती है और न ही इन्हें देख या सुन सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं