Breaking News

भारत के 5 सबसे सस्ते 5G स्मार्ट फोन,जिनकी कीमत शुरू होती है महज इतने से

इस समय भारतीय मार्केट मे काफी सारे शानदार 5G स्मार्टफोन अफोर्डेबल कीमत पर उपलब्ध हैं | अगर आप भी 5G स्मार्ट फोन खरीदना चाहते है तो हम आपको भारत के 5 सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन के बारे मे जानकारी दे रहे हैं | जिनकी शुरुआती कीमत भी सिर्फ 14,999 रुपये से शुरू होती है |

केंद्र सरकार के आदेश के बाद भारत मे 5G नेटवर्क उपलब्ध करवाने की रफ्तार ने तेजी पकड़ ली है | लेकिन अभी 5G स्मार्टफोन खरीदना महंगा पड़ रहा है | हालांकि ऐसा भी नहीं है की महंगे 5G स्मार्ट फोन ही अच्छे होते हैं | मौजूदा समय मे भारतीय मार्केट मे काफी सारे ऐसे स्मार्ट फोन हैं जो काफी कम कीमत मे अच्छे स्पेसिफिकेशन के साथ आते हैं | अगर आप भी 5G स्मार्ट फोन खरीदने की सोच रहे हो तो हम आपको लिए ऐसे ही 5 सबसे सस्ते स्मार्ट फोन लेकर आए हैं | जिनकी कीमत की शुरुआत 14,999 से होती है | तो आइये जानते हैं इनके बारे मे :-

Real me 8 5G :

कीमत - 14,999 रुपये 

रियल मी 8 5G स्मार्ट फोन मे 6.5 इंच बड़ा फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है | जिसका रिफ्रेस रेट 90hz है इस स्मार्ट फोन मे 600 निट्स पीक ब्राइटनेस मिल जाता है |अगर हम इसके प्रोसेसर की बात करें तो आपको इस फोन मे Dimensity 700 5G प्रोसेसर मिलता है | वही ये फोन एण्ड्रोयड 11 बेस्ड रियल मी UI 2.0 पर काम करता है रियल मी 8 5G  स्मार्ट फोन के कैमरा की बात करें तो इसमे रियर पेनल पर क्वाड कौर कैमरा सेटअप मिलता है | इसका प्राइमरी कैमरा 48 MP का दिया गया है | साथ मे B&W कैमरा और एक मैक्रो लेंस कैमरा का सपोर्ट मिल जाता है | फोन मे 5 नाइट स्केप फिल्टर मोड दिया गया है वही सेलफ़ी के लिए इसमे 16 MP कैमरा दिया गया है | फोन मे साइड माउंटेड फिंगर प्रिंट स्केनर मिलता है | साथ मे 5,000 mAH का बैटरी सपोर्ट मिलता है जिसको 18W फास्ट चार्जर से चार्ज किया जा सकता है |

ये भी पढ़ें :- Real me GT 5G लॉन्च से पहले ही कीमत और स्पेसिफिकेशन हुई लीक

Real me GT 5G लॉन्च से पहले ही कीमत और स्पेसिफिकेशन हुई लीक

Motorola Moto G 5G :

कीमत - 22,999 रुपये 

मोटोरोला का नया मोटों G 5G एण्ड्रोयड 10 बेस्ड फोन है | इस फोन मे 6.7 इंच बड़ा फूल एचडी + LTPS डिस्प्ले मिलता है |अगर इस फोन मे प्रोसेसर की बात करें तो इसमे Qualcomm Snapdragon 750G SoC का सपोर्ट मिल जाता है | Moto G 5G मे रियर मे ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल जाता है जिसमे प्राइमरी कैमरा 48 MP का मिलता है |इसके अलावा इसमे 8 MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 MP का मैक्रो लेंस भी मिल जाता है | Moto G 5G के सेलफ़ी कैमरा की बात करें तो तो इसमे 16 MP का कैमरा दिया गया है | इस फोमे मे 5,000 mAH का बैटरी सपोर्ट मिलता है जिसे 20W टर्बोपावर फास्ट चार्जर से चार्ज किया जा सकता है | 

ये भी पढ़ें :- 50 इंच तक स्क्रीन साइज़ के साथ भारत में Realme Smart TV 4K लॉन्च, जानें

Xiaomi Mi 10i 5G 

कीमत - 21,999 रुपये 

Xiaomi Mi 10i 5G स्मार्ट फोन मे 6.6 इंच का फूल एचडी डिस्प्ले मिलता है | जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल दिया गया है | इसके प्रोसेसर की बात करें तो इसमे Snapdragon 750G का प्रोसेसर दिया गया है | यह स्मार्ट फोन MIUI 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड है। Mi 10i स्मार्टफोन में गोल आकार का क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमे पहला कैमरा 108 MP का सैमसंग HM2 सेंसर दूसरा 8 MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और तीसरा 2 MP का मैक्रो लेंस और चौथा कैमरा 2 MP का डेफ़्थ सेंसर के लिए मिलता है इस फोन मे सेलफ़ी के लिए 16 MP का कैमरा दिया गया है | Mi 10i स्मार्टफोन में 4,820mAh की बैटरी दी गयी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

OnePlus Nord 5G :

कीमत - 24,999 रुपये 

OnePlus Nord मे 6.44 इंच का डिस्प्ले मिलता है जिसका रिफ्रेस रेट 90 हर्ट्स दिया गया है | इस स्मार्ट फोन मे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट प्रोसेसर का सपोर्ट मिलता है । फोन के बैक में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। बैक पैनल पर 48MP का Sony IMX586 सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर कैमरा , 5MP का डेप्थ सेंसर कैमरा और 2MP का मैक्रो सेसंर दिया गया है। इस फोन मे सेल्फी के लिए ड्यूल पंच-होल कैमरा मील जाता है, जिसका प्राइमरी कैमरा सेंसर 32MP का मिलता है। वहीं सेकेंड्री कैमरे के तौर पर 8MP का कैमरा लेंस दिया गया है । फोन मे 4,115mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन मे 30T वार्प चार्जिंग फीचर मिलता है। यह फोन Oxygen OS पर काम करता है। 

ये भी पढ़ें :- Redmi AirDots 3 Pro वायरलेस चार्जिंग के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Oppo A53s 5G :

कीमत - 14,999 रुपये 

Oppo A53s 5G स्मार्टफोन में 6.5 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है। इस फोन की परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल जाता है । इसका प्राइमरी कैमरा 13MP का दिया गया है। इसके अलावा 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो लेंस का सपोर्ट दिया गया है। सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है। Oppo A53s स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन ColorOS 11.1 बेस्ड एंड्राइड 11 पर काम करता है।

कोई टिप्पणी नहीं