Breaking News

OnePlus Nord N200 5G स्मार्टफोन, होगा 15 जून को लॉन्च!

OnePlus smartphone के सीईओ Pete Lau ने अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में OnePlus Nord N200 5G स्मार्टफोन को सबसे सस्ता 5जी डिवाइस बताया है।

OnePlus Nord N200 5G स्मार्टफोन का फर्स्ट लुक कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन के साथ देखा गया है। हाल ही में सामने आए लेटेस्ट इंटरव्यू में खुद वनप्लस के सीईओ ने इस फोन से जुड़ी जानकारियों से पर्दा उठाया है। पिछले दिनों OnePlus Nord CE 5G की लॉन्चिंग के साथ ही यह भी कंफर्म कर दिया गया था कि जल्द ही कंपनी वनप्लस नॉर्ड का एन200 5जी फोन लॉन्च कर सकती है। जहां वनप्लस नॉर्ड सीई 5जी फोन 10 जून को भारत में लॉन्च होने वाला है, वहीं अब कुछ लेटेस्ट लीक में यह सामने आया है कि वनप्लस नॉर्ड एन200 5जी फोन 15 जून को लॉन्च किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें :- जियो-गूगल स्मार्ट फोन दिवाली से पहले हो सकता है लॉन्च जाने क्या रहेगी कीमत


OnePlus के सीईओ Pete Lau ने कथित तौर पर Pcmag को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में OnePlus Nord N200 5G स्मार्टफोन से जुड़ी कई जानकारियों से पर्दा उठाया है। रिपोर्ट में फोन की तस्वीर के साथ यह जानकारी दी गई है कि सीईओ ने इस फोन को सबसे कम कीमत का 5जी डिवाइस बताने की कोशिश की है। इसके अलावा, उन्होंने फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की भी कुछ जानकारी दी है, जैसे कि इस फोन में 6.49 इंच का एलसीडी डिस्प्ले मिल सकता है , जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें :- जाने कौन सा मोबाइल एप कर रहा है आपके स्मार्ट फोन को स्लो ये है आसान तरीका


जैसे कि हमने बताया रिपोर्ट में फोन की तस्वीरों को भी साझा किया गया है, जिससे हम फोन का डिज़ाइन देख सकते हैं। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि फोन के किनारे घुमावदार दिये गए है और इसमें काफी कम बेजल्स मौजूद हैं। वनप्लस नॉर्ड एन200 5जी फोन मे ब्लुइश-ग्रे बैक पैनल देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिखाया गया है,

ये भी पढ़ें :- Samsung Gelexy M32 के स्पेसिफिकेशन हुए लीक,जल्द होगा लॉन्च

जिसके बगल में एलईडी फ्लेश लाइट दी गयी है। वहीं, फोन के बैक पैनल के बीचोबीच वनप्लस का लोगो भी देखा जा सकता है। अगर हम इसके फ्रंट पैनल की बात करें, तो सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट इसमे देखने को मिलता है जो कि टॉप-राइट कॉर्नर में दिया गया है। वनप्लस नॉर्ड एन200 5जी फोन 15 जून को लॉन्च किया जा सकता है।
 

कोई टिप्पणी नहीं