Breaking News

जाने कौन सा मोबाइल एप कर रहा है आपके स्मार्ट फोन को स्लो ये है आसान तरीका


दोस्तो आप भी स्मार्ट फोन तो इस्तेमाल करते ही होगे वही काफी बार आपके सामने भी स्मार्ट फोन मे स्लो स्पीड की समस्या देखने को मिलती होगी |आज हम आपको ऐसे ही एक तरीके के बारे मे बताने जा रहे हैं जिस से आप आसानी से पता लगा सकेंगे की किस एप की वजह से आपका फोन स्लो वर्क कर रहा है | इस से हम जन पाएंगे की कौन सा एप हमारे फोन मे ज्यादा रैम और स्टोरेज कंज्यूम कर रहा है जिस से आप अपने फोन की बैटरी बचा सकते हैं और फोनने की स्पीड बढ़ा पाएंगे |

आज के समय मे स्मार्ट फोन का इस्तेमाल बहुत बढ़ गया है वही इसके साथ डिवाइस स्लो होने की समस्या भी देखने को मिल रही है | क्योकि सोशल मीडिया एप और हाई परफारमेंस ग्राफिक्स गेम्स ज्यादा रैम  कंज्यूम करते हैं | आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिस से आप यह जान सकेंगे की कौन से वो एप हैं जो आपके स्मार्ट फोन मे ज्यादा रैम और स्टोरेज का इस्तेमाल कर रहे हैं | इस से ये फाइदा मिलेगा की आप अपने फोन की स्पीड बढ़ाने के साथ-साथ फोन की बैटरी भी बचा सकते हैं 

ये भी पढ़ें :- भारत के 5 सबसे सस्ते 5G स्मार्ट फोन,जिनकी कीमत शुरू होती है महज इतने से

कौन सा एप कर रहा है आपके फोन को स्लो :-

  • कौन-सा मोबाइल ऐप आपके फोन को स्लो कर रहा है यह जानने के लिए सबसे पहले अपने स्मार्ट फोन की सेटिंग्स में जाएं
  • सेटिंग में जाकर स्टोरेज/मेमोरी पर क्लिक करना होगा 
  • अब इसमें स्टोरेज लिस्ट में आपको दिखेगा की कौन-सा कंटेंट आपके फोन मे सबसे ज्यादा स्पेस ले कर स्टोरेज फूल कर रहा है। इस लिस्ट में आपको इंटरनल मेमोरी कार्ड की स्टोरेज भी दिखाई देगी
  • इसके बाद आपको मेमोरी पर क्लिक करना है और फिर Memory used by apps पर क्लिक करें
  • यह लिस्ट आपको रैम की 4 इंटरवल्स (3 घंटे, 6 घंटे, 12 घंटे और 1 दिन) में यूसेज ऐप को दिखाएगी
  • यहा आपको ये पता चल जाएगा कि कौन-सा मोबाइल ऐप आपकी रैम का ज्यादा इस्तेमाल कर रहा है

ये भी पढ़ें :- फेसबूक पर कौन कर रहा है आपकी जासूसी , ये है पता लगाने का आसान तरीका

महत्वपूर्ण जानकारी :-

इस जानकारी के आधार पर आप तुरंत ज्यादा रैम का इस्तेमाल करने वाले ऐप को किल या अनइंस्टाल कर सकते हैं। अगर आपकी इंटरनल स्टोरेज लगभग फुल हो चुकी है तो यह फोन के स्लो होने का बड़ा कारण होती है। आप ये ध्यान रखें कि डिवाइस की इंटरनल स्टोरेज को हमेशा थोड़ी फ्री रखें । इससे आपके फोन की स्पीड तो बढ़ेगी ही इसी के साथ प्रतिदिन अपने फोन को एक बार रीस्टार्ट जरूर करना चाहिए ।

ये भी पढ़ें :- जियो-गूगल स्मार्ट फोन दिवाली से पहहले हो सकता है लॉन्च जाने क्या रहेगी कीमत

ऐसे बढ़ाएं मोबाइल की स्टोरेज स्पेस:-

आप अपने ऐप को एसडी कार्ड या यूएसबी स्टोरेज में करें मूव: हमरे फोन मे  कई ऐसी एप्स होती हैं जिन्हें एसडी कार्ड/यूएसबी स्टोरेज में मूव नहीं किया जा सकता। इन्हें आप सेटिंग्स में इंडीविजुअल एप्लिकेशन के अंदर जाकर चेक कर सकते हैं। आप इंडीविजुअल को इंडीविजुअल या फिर किसी एप के जरिए एक साथ मूव कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं