जियो-गूगल स्मार्ट फोन दिवाली से पहले हो सकता है लॉन्च जाने क्या रहेगी कीमत
रिलायंस ने पिछले साल एंट्री लेवल स्मार्ट फोन लाने के लिए गूगल से सांझेदारी का एलान किया था| पहले ये फोन दिसंबर 2020 मे लॉन्च होने की बात सामने आई थी लेकिन इस से अब तक पर्दा नहीं उठाया जा सका है |
रिलायंस जियो के सस्ते एंड्रॉयड स्मार्ट फोन को लॉन्च करने की खबरे पिछले साल से ही सुर्खियों मे बनी हुई हैं | अब एक लेटेस्ट रिपोर्ट की माने तो रिलायंस जियो और गूगल का यह फोन जल्द ही भारतीय मार्केट मे लॉन्च होने वाला है रिपोर्ट के अनुशार दिवाली से पहले इसको भारतीय मार्केट मे लॉन्च कर दिया जाएगा | हम आपको बता दें अब तक जियो टेलिकॉम कंपनी के तौर पर बड़ी-बड़ी को पीछे छोड़ चुकी है |लेकिन अब जियो अपने फीचर स्मार्ट फोन के साथ बड़ी-बड़ी फोन निर्माता कंपनियो को मात देने के मकसद से अपने सस्ते स्मार्ट फोन को मार्केट मे लाने की तैयारी कर रही है |आपको बता दें जियो ने पिछले साल एंट्री लेवल स्मार्ट फोन लाने के लिए गूगल के साथ सांझेदारी का एलान किया था इस से पहले कहा जा रहा था की इस स्मार्ट फोन को दिसंबर 2020 तक लॉन्च कर दिया जाएगा |हालांकि इस से अभी तक पर्दा नही उठाया जा सका है | जिसकी एक वजह कोरोना महामारी को भी माना जा सकता है |
ये भी पढ़ें :- भारत सरकार की ट्विटर को चेतावनी मानने होंगे आईटी नियम , नही तो परिणाम भुगतने को रहे तैयार
रिलायंस जियो और गूगल की सांझेदारी मे तैयार इस सस्ते एंड्रॉयड स्मार्टफोन को इसी साल दिवाली से पहले मार्केट मे लॉन्च करने की ऊमीद जताई जा रही है | एक रिपोर्ट के अनुशार फोन रिसर्च और डिवैलपमेंट सत्र से गुजर चुका है |और फिलहाल यह Dixon Technologies,Wingtech Mobiles, UTL Neolyncs और Flextronics Technologies की मैन्युफैक्टरिंग यूनिट की टेस्टिंग स्टेज पर पहुच चुका है।
ये भी पढ़ें :- वाइरस,मैलवेयर और गैर-जरूरी चीजों से कैसे बचाएं अपने डिवाइसेस को,ये है सही तरीका
इस फोन की कीमत के बारे मे कहा जा रहा है की इसकी कीमत $50 (लगभग 3,639 रुपये ) हो सकती है | इसके अलावा फोन को भले ही दिवाली पर लॉन्च करने की अटकले लगाई जा रही हो लेकीन उस से पहले ही इसकी प्री-बूकिंग शुरू कर दी जाएगी | जिसको लेकर कहा गया है की अगले कुछ ही समय मे भारत मे इसकी प्री-बूकिंग शुरू कर दी जाएगी |
ये भी पढ़ें :- जियो फोन के बाद अब जल्द ही देखने को मिलेगा सबसे सस्ता जियो लैपटाप, कम कीमत मे जाने क्या होंगे फीचर्स
कुछ खबरों की माने तो गूगल इस फोन के लिए साफ्टवेयर को ऑप्टिमाइज़ करेगा वही चाइनीज ओरिजनल Manufacturer (ODM) Wingtech को हार्डवेयर डिजाइन करने का काम दिया गया है |जबकि अन्य वेंडर्स को असेंबल करने का काम दिया गया है |
पहले यह माना जा रहा था कि रिलायंस जियो साल 2020 के आखिर तक या फिर 2021 की शुरुआत तक 10 करोड़ सस्ते एंड्रॉयड स्मार्टफोन भारतीय मार्केट मे लॉन्च कर सकती है। लेकिन ऐसा नहीं हो सका । अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह लेटेस्ट लीक कितनी सच साबित होती है।

कोई टिप्पणी नहीं