Samsung Gelexy M32 के स्पेसिफिकेशन हुए लीक,जल्द होगा लॉन्च
सैमसंग गेलेक्सी M32 स्मार्टफोन को अगले महीने लॉन्च करने की खबरें काफी वाइरल हो रही है | हालांकि इसको लेटेस्ट लिस्टिंग मे देखा गया है | जिस से अंदाजा लगाया जा सकता है की इसको अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है |
सैमसंग गेलेक्सी M32 स्मार्टफोन काफी लंबे समय से सुर्ख़ियो मे बना हुआ है | पिछले साल ही इस स्मार्ट फोन को सैमसंग इंडिया वैबसाइट के स्प्पोर्ट पेज पर देखा गया था |जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है की यह फोन जल्द ही भारतीय मार्केट मे दस्तक दे सकता है | वहीं अब इस फोन को कथित रूप से Federal Communications Commission (FCC) वेबसाइट पर लिसटेड देखा गया है। इस लिस्टिंग मे फोन की चार्जिंग संबन्धित जानकारियाँ सार्वजनिक हुई हैं | हम आपको बताना चाहते हैं की सैमसंग गेलेक्सी M32 स्मार्टफोन M32s का सक्सेसर हो सकता है | जिसको समसंग ने पिछले साल जुलाई मे ही लॉन्च किया था | लेटेस्ट लिस्टिंग से यह अंदाजा लगया जा सकता है कि सैमसंग गैलेक्सी एम32 स्मार्टफोन को भी अगले महीने ही लॉन्च किया जा सकता है।
Mysmartprice की एक लेटेस्ट रिपोर्ट केअनुशार Samsung Galaxy M32 स्मार्टफोन मॉडल नंबर SM-M325F के साथ एफसीसी वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग करने के साथ ही यह खुलासा भी हुआ है कि इस फोन को 15 वॉट फास्ट चार्जिंग क्षमता से लैस किया गया है । हालांकि, इसके अलावा इस लिस्टिंग में Samsung Galaxy M32 फोन से संबंधित अन्य किसी प्रकार की जानकारी नही दी गयी है।
ये भी पढ़ें :- जियो फोन के बाद अब जल्द ही देखने को मिलेगा सबसे सस्ता जियो लैपटाप, कम कीमत मे जाने क्या होंगे फीचर्स
आपको बता दें, हाल ही में यह स्मार्टफोन कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट किया जा चुका है, जिसमें Geekbench, BIS, DEKRA और Bluetooth Special Interest Group (SIG) आदि शामिल हैं। गीकबेंच लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशन की कुछ जानकारी मिली थी जिसके अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी एम32 फोन Android 11 बेस्ड हो सकता है । इसके अलावा, यह फोन ऑक्टा-कोर MT6769V/CT प्रोसेसर से लैस होगा, जो कि मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर का कोडनेम है। इसके साथ ही इस फोन मे 6 जीबी रैम दी जा सकती है। फोन का सिंगल कोर स्कोर 361 प्वाइंट्स है और मल्टी-कोर स्कोर 1254 प्वाइंट्स है।
ये भी पढ़ें :- वाइरस,मैलवेयर और गैर-जरूरी चीजों से कैसे बचाएं अपने डिवाइसेस को,ये है सही तरीका
पिछले महीने गैलेक्सी एम32 फोन कथित रूप से DEKRA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी लिस्ट हुआ था, जहां पता लगा था कि इस फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ 15 वॉट फास्ट चार्जिग सपोर्ट मिलेगा। ब्लूटूथ एसआईजी लिस्टिंस में दिखा था कि आगामी स्मार्टफोन ब्लूटूथ वी5 से लैस होगा।
पिछले महीने गैलेक्सी एम32 फोन कथित रूप से DEKRA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी लिस्ट हुआ था, जहां पता लगा था कि इस फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ 15 वॉट फास्ट चार्जिग सपोर्ट मिलेगा। ब्लूटूथ एसआईजी लिस्टिंस में दिखा था कि आगामी स्मार्टफोन ब्लूटूथ वी5 से लैस होगा।

कोई टिप्पणी नहीं