48MP कैमरा और 6,000 mAH की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ ये स्मार्टफोन,कीमत सिर्फ 8,999
Techno Spark 7T के सेल ऑफर की बात करें तो सेल के पहले दिन ही इस स्मार्टफोन पर ग्राहको को 1,000 रुपये की छुट दी जाएगी |
Techno Spark 7T स्मार्टफोन को भारत मे लॉन्च कर दिया गया है Techno Spark 7T भारत मे एक बजट स्मार्ट फोन है जिसमे काफी सारे अच्छे स्पेसिफिकेशन देखने को मीलते हैं इस स्मार्टफोन मे आपको 48 MP का प्राइमरी कैमरा देखने को मिल सकता है वही पावर के लिए इसमे 6,000 mAH की दमदार बैटरी देखने को मिलेगी |वैसे तो इस फोन को सिंगल कॉन्फिग्रेशन के साथ पैस किया गया है लेकिन ये आपको तीन कलर मे देखने को मिल सकता है |इस स्मार्टफोन की सेल भारत मे 15 जून से शुरू कर दि जाएगी | कंपनी ने इस से पहले 7 सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं |जिनमे Tecno Spark 7, Tecno Spark 7 Pro और Tecno Spark 7P जैसे स्मार्टफोन शामिल किए गए थे |हालांकि Tecno Spark 7, Tecno Spark 7 Pro को भारत मे ही लॉन्च किया गया है वही अगर Tecno Spark 7P की बात करें तो इसको अभी भारत मे पैस नहीं किया गया है |
ये भी पढ़ें :- OnePlus Nord N200 5G स्मार्टफोन, होगा 15 जून को लॉन्च!
Tecno Spark 7T कीमत :-
Tecno Spark 7T स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 रुपये मे खरीदा जा सकता है। फोन खरीदने के लिए Amazon पर लिस्ट किया गया है , जिसकी सेल 15 जून दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली है। जैसे कि हमने आपको बताया इस फोन में आपको खरीद के लिए तीन कलर ऑप्शन उपलब्ध होंगे वो हैं... ज्वेल ब्लू, नेबुला ऑरेंज और मैग्नेट ब्लैक। इस स्मार्टफोन की सेल ऑफर की बात की जाए , तो सेल के पहले दिन ही ग्राहकों को Tecno Spark 7T स्मार्टफोन पर 1,000 रुपये की छूट दी जाएगी |Tecno Spark 7T specifications
डुअल-सिम (नैनो) Tecno Spark 7T स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित HIOS v7.6 पर बेस्ड है। इस फोन में 6.52-इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डॉट नॉच आईपीएस डिस्प्ले मिलता है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और पीक ब्राइटनेस 480 निट्स दिया गया है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मौजूद है। जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के साथ 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल जाता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल और इसके साथ AI कैमरा का सपोर्ट दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
ये भी पढ़ें :- जाने कौन सा मोबाइल एप कर रहा है आपके स्मार्ट फोन को स्लो ये है आसान तरीका
कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल सिम, 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस आदि शामिल किए गए है। वही सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट, डिस्टेंस, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाते है। इसके अलावा, फोन में 6,000 mAH की बैटरी दी गई है, जिसको लेकर कंपनी ने दावा किया है कि यह 36 दिन तक का स्टैंडबाय प्रदान करती है । फोन के अन्य खास फीचर्स की बात की जाए , तो इनमें किड्स मोड, वॉयस चेंजर, एंटी-थेफ्ट अलार्म, पीक प्रूफ, फिल्म एल्बम, वॉल्ट 2.0, स्मार्ट पैनल 2.0, अल्ट्रा बैटरी सेवर, कस्टम टाइमिंग डार्क थीम, ऐप ट्विन, चैट बबल्स, गेम स्पेस, फोटो कंप्रेसर, जेस्चर नेविगेशन आदि शामिल हैं। फोन का डायमेंशन 164.82x76.05x9.52mm है।

कोई टिप्पणी नहीं