Breaking News

जियो फोन के बाद अब जल्द ही देखने को मिलेगा सबसे सस्ता जियो लैपटाप, कम कीमत मे जाने क्या होंगे फीचर्स


रिलायंस जियो भारतीय बाज़ार मे फोन के बाद अब बेहतरीन फीचर के साथ कम कीमत मे लैपटाप लॉन्च करने जा रहा है रिलायंस इस लैपटाप को इसी साल लॉन्च कर सकता है | रिलायंस इस लैपटाप को जियो बूक लैपटाप के नाम से लॉन्च कर सकता है | इस लैपटाप की सबसे खास बात इसमे 4G कनेक्टिविटी का मिलना है |

जियो  बूक लैपटाप :-

जियो भारतीय बाज़ार मे कम कीमत मे बेहतरीन फीचर वाला लैपटाप लॉन्च करने की तैयारी मे है | 

इस लैपटाप से जुड़ी कुछ जंकरिया सामने आई है जिन्हे हम आपके साथ सांझा करना चाहते है | XDA की एक रिपोर्ट के अनुशार रिलायंस अपना लैपटाप  इसी साल जल्दी ही लॉन्च कर सकती है इस लैपटाप को जियो बूक नाम दिया जा सकता है | लीक हुई जानकारी के अनुशार हम आपको बताना चाहते हैं की ये लैपटाप 4G कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च होने के आसार हैं वही इसको स्नेपड्रेगन 665 प्रोसेसर का सपोर्ट भी दिया जा सकता है | कंपनी इस लैपटाप की कीमत को कम ही रखना चाहती है | जबकि कंपनी की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक घोसना नहीं हुई है |

ये भी पढ़ें :- वाइरस,मैलवेयर और गैर-जरूरी चीजों से कैसे बचाएं अपने डिवाइसेस को,ये है सही तरीका

JioBook Laptop स्पेसिफिकेशन :-

जिओ के इस सबसे बेहतरीन फीचर्स वाले लैपटॉप जियो बुक के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो. आपको XDA Developers की रिपोर्ट के अनुसार इस लैपटॉप में आपको बड़ी स्क्रीन देखने को मिल सकती है जिससे यूजर एक्सपीरियंस बढ़ेगा .जिसका रेजोल्यूशन 1366×768 पिक्सेल हो सकता है. इसके साथ ही आपको इस लैपटॉप में क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 665 चिपसेट प्रोसेसर भी देखने को मिल सकता है . इस लैपटॉप में आपको 2 जीबी LPDDR4x रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है. इसके अलावा आपको इस लैपटॉप में 4GB रैम 64GB स्टोरेज की क्षमता का विकल्प भी दीया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें :- भारत सरकार की ट्विटर को चेतावनी मानने होंगे आईटी नियम , नही तो परिणाम भुगतने को रहे तैयार

JioBook Laptop मैं उपलब्ध होगा डुअल बैंड वाईफाई :-

JioBook Laptop . इस लैपटाप मे अगर कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इसमें मिनी HDMI Connector मिल सकता है .

इसके साथ ही आपको इस लैपटॉप में आपको डूबल बैंड वाईफाई की सुविधा भी मिल सकती है . इसके साथ ही इस लैपटाप मे QualComm Audio Chip भी देखने को मिलेगा जो लैपटॉप व कंप्यूटर साउंड क्वालिटी काफी हद तक बढ़ा देगी.

जिओ बुक लैपटॉप में आपको ब्लूटूथ कनेक्टिविटी 3.5 mm औडियो जेक जैसे साधारण फीचर्स भी देखने को मिलेंगे.

ये भी पढ़ें :- फेसबूक पर कौन कर रहा है आपकी जासूसी , ये है पता लगाने का आसान तरीका

कोरोना काल में बढ़ी लैपटॉप की मांग :-

कोरोना जैसी महामारी के समय वर्क फ़्रोमहोम और व ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले छात्र छात्राओं के द्वारा बढ़ती सस्ते सस्ते लैपटॉप की मांग को देखते हुए रिलायंस की तरफ से ये लैपटाप लॉन्च करने की जानकारी निकल कर आरही है |

पिछले कुछ समय मे वर्क फ़्रोम होम और ऑनलाइन क्लाससेस के कारण बाजार में सस्ते लैपटॉप की मांग में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है.

कोई टिप्पणी नहीं