Breaking News

Dell ने Latitude, Precision और OptiPlex रेंज के तहत भारत ,ए लॉन्च किए नए लैपटाप डेस्कटॉप,जाने कीमत और फीचर्स


Dell ने Latitude, Precision, और Optiplex रेंज को भारत मे लॉन्च किया है। इसमें Dell Latitude 7320, 7410, 7420, 9420, 9520, 5320, Dell Precision 3560, Dell OptiPlex 7090 Ultra, Dell OptiPlex 3090 Ultra और Dell OptiPlex 5090 शामिल किया गया हैं।


Dell ने एक नयी लैपटाप और डेस्कटॉप सीरीज को भारत मे लॉन्च किया है ,जिसमे Letitude , Precision ,और Optiplax रेंज  को शामिल किया गया है | इस लेटेस्ट लाइनअप मे Dell Letitude 7320, Dell Latitude 7410, Dell Latitude 7420, Dell Latitude 9420, Dell Latitude 9520, Dell Latitude 5320, Dell Precision 3560, Dell OptiPlex 7090 Ultra, Dell OptiPlex 3090 Ultra और Dell OptiPlex 5090 शामिल है। Dell Latitude 9420 और 9520 लैपटॉप SafeShutter के साथ आते हैं जो की एक औटोमटिक वेब शटर है | यह Dell की लाइनअप मे पहली बार पैस किया गया है | Dell Latitude 7320 और Dell Latitude 7420 में कंफर्टव्यू प्लस लो ब्लू लाइट सॉल्यूशन के साथ डिटेचैबल 2 इन 1 डिवाइस है।

Dell Latitude, Precision, और Optiplex प्राइस :

Dell Letitude 7320 Detachable की कीमत डैल ने भारत मे 85,000 से शुरू की है | डैल लेटिट्यूड 7410 क्रोमबूक की शुरुआती कीमत 94,500 रुपये रखी गयी है | और डैल लेटिट्यूड 7420 की शुरुआती कीमत 90,000 से रखी गयी है | और अन्य तीन डैल लेटिट्यूड मॉडल्स Dell Latitude 9420, Dell Latitude 9520 और Dell Latitude 5320 की शुरुआती कीमत भारत में क्रमश: 1,36,000 रुपये, 1,45,000 रुपये और 77,500 रुपये रखी गयी है।

ये भी पढ़ें :- लाल टिक का मतलब आपके ऊपर सरकार की नज़र, WhatsApp के इस फेक मैसेज से रहे सावधान

Dell Precision 3560 लैपटॉप की शुरुआती कीमत भारत में 74,500 रुपये रखी गयी  है, जबकि Dell OptiPlex 7090 Ultra और 3090 Ultra की कीमत क्रमश: 47,500 रुपये और 43,000 रुपये से शुरुआत की गयी है। अंत में Dell OptiPlex 5090 की कीमत भारत में 46,500 रुपये से शुरू की है। यह सभी लैपटॉप और डेस्कटॉप Dell कंपनी की वेबसाइट के माध्यम से खरीदे जा सकते हैं।

डैल Latitude 7320 Detachable, डैल Latitude 7420 स्पेसिफिकशन:


डैल Latitude 7320 Detachable और डैल Latitude 7420 कंपनी के 2 इन 1 लैपटॉप्स हैं। Dell Latitude 7320 Detachable में 13 इंच फुल-एचडी+ (1,920x1,280 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है, जिसकी अधिकतम ब्राइटनेस 500 निट्स दी गयी है और यह कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास डीएक्स प्रोटेक्शन के साथ आता है। वहीं, दूसरी और Dell Latitude 7420 में 14 इंच का फुल-एचडी (1,920x1,080 पिक्सल) टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 डीएक्ससी दिया गया है। यह दोनों ही लैपटॉप 11th जनरेशन इंटेल कोर आई 7 वीप्रो प्रोसेसर से लैस मिल जाते है, जिनके साथ 16 जीबी रैम और 1 टीबी SSD स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।

इसके कनेक्टिविटी के विकल्पों के बारे मे जाने , तो Dell Latitude 7320 Detachable और Dell Latitude 7420 वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वी5.1, क्वालकॉम स्नैपड्रैगनन एक्स20 चिपसेट के साथ ऑप्टिकल मोबाइल ब्रॉडबैंड, दो थंडरबोल्ट 4 पोर्ट, एक ऑडियो जैक और ऑप्टिकल टच फिंगरप्रिंट रीडर दिया गया है। Dell Latitude 7320 Detachable और Dell Latitude 7420 में 40Whr बैटरी मिलती है, जिसके साथ ExpressCharge 2.0 का सपोर्ट मिल जाता  है। इसमें दो स्टीरियो स्पीकर के साथ Waves MaxxAudio Pro technology और dual array माइक्रोफोन भी दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का वेबकैमरा 1080p रिजॉल्यूशन सपोर्ट के साथ दिया गया है। इसके अलावा, इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी मिलता है।
 

Dell Latitude 7410 क्रोमबूक स्पेसिफिकशन:


Dell Latitude 7410 क्रोमबूक 2 इन 1 विकल्प के साथ मिलता है, जो कि Chrome OS पर काम करता है।Dell Latitude 7410 क्रोमबूक में 14 इंच फुल-एचडी (1,920x1,080 पिक्सल) एंटी-रिफ्लेक्टिंग और एंटी-स्मज्ड डिस्प्ले दिया गया है। इस लैपटॉप मे आपको 10th जनरेशन इंटेल कोर आई7 क्वाड कोर प्रोसेसर मिल जाता है, जिसके साथ 16 जीबी रैम, Intel UHD ग्राफिक्स और 512 जीबी SSD स्टोरेज मिल जाती है। लैपटॉप में 68Whr बैटरी दी गई है, जिसके साथ कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ वी5.1 शामिल किया गया है। पोर्ट में दो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, दो यूएसबी टाइप-ए पोर्ट, एक एचडीएमआई, एक मैमोरी कार्ड रीडर और एक यूसिम ट्रे शामिल की गयी हैं। Dell Latitude 7410 Chromebook हाई-क्वालिटी वाले स्पीकर, यूनिवर्सल ऑडियो जैक, नॉइज़ रिड्यूसिंग डुअल ऐरे माइक्रोफोन और डेल प्राइवेसी शटर व आरजीबी एचडी कैमरा के साथ आता है।

ये भी पढ़ें :- भारत मे जल्द लॉन्च हो सकती है OnePlus टीवी U1S
 

डैल Latitude 9420, Dell Latitude 9520 स्पेसिफिकशन:


Dell Latitude 9420 और Dell Latitude 9520 2 इन 1 फॉर्म फेक्टर के साथ मिलता है, जिसमें इन बिल्ट स्पीकरफोन और वीडियो कॉल की क्वालिटी बेहतर करने के लिए कैमरा एन्हैंस्डमेंट्स दिया गया है। यह Dell के पहले लैपटॉप हैं, जिनमें SafeShutter technology मिलती है। इसकी स्पेसिफिकेशन की बात की जाए , तो Dell Latitude 9420 में 14 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो कि QHD+ (2,560x1,600 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और टच सपोर्ट के साथ मिलता है। वही Dell Latitude 9520 में 15 इंच फुल-एचडी (1,920x1,080 पिक्सल) WVA टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। इन दोनों ही डिस्प्ले में ऑप्शन Active Pen सपोर्ट भी मिलता है।

इसके अलावा Latitude लैपटॉप 11th जनरेशन इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 32 जीबी LPDDR4x SDRAM और 1 टीबी SSD M.2 PCIe NVMe Class 35 स्टोरेज मिलती है। लैपटॉप वाई-फाई 6ई और 5जी एलटीई कनेक्टिविटी विकल्पों के साथ आता है और यह इंटेल के Evo प्लेटफॉर्म पर आधारित है। Dell Latitude 9420 और Dell Latitude 9520 लैपटॉप की विजुअल सेंसिंग टेक्नोलॉजी विश्वसनीय ऑटो-वेक और लॉक अनुभव देती है।

Dell Latitude 9420 और Dell Latitude 9520 लैपटॉप में 3-सेल, 60Whr बैटरी मिलती है, इसके साथ 65वॉट चार्जिंग यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। पोर्ट में दो थंडरबोल्ट 4, एक यूएसबी टाइप-ए, एक फिंगरप्रिंट सेंसर को पावर बटन पर दिया गया है , और एक एचडीएमआई 2.0 पोर्ट, एक यू-सिम ट्रे, एक मैमोरी कार्ड रीडर आदि दिये गए है। इसके अलावा, इसमें चार स्पीकर, चार नॉइज़ कैंसिलिंग माइक्रोफोन और एक यूनिवर्सल ऑडियो जैक भी शामिल किया गया है ।
 

डैल Latitude 5320 स्पेसिफिकशन:


Dell Latitude सीरीज़ का सबसे आखिरी Latitude 5320, 2 इन 1 फॉर्म फेक्टर के साथ आता है। इसमें में 13.3 इंच का फुल-एचडी (1,920x1,080 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ टच सपोर्ट मौजूद है। इसके अलावा, यह 11th जनरेशन इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम, 2 टीबी SSD स्टोरेज और Intel Iris XE ग्राफिक्स दिया गया है। पोर्ट में दो थंडरबोल्ट 4 पोर्ट, दो यूएसबी टाइप-ए, एक एचडीएमआई पोर्ट और एक यूनिवर्सल ऑडियो जैक मिलता हैं। साथ ही इसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, माइक्रो-सिम ट्रे, स्मार्ट कार्ड रीडर स्लॉट और वेज आकार का लॉक स्लॉट भी दिया गया है। इसमें एचडी वेबकैम और चार स्पीकर भी मिल जाते हैं।
 

डैल Precision 3560 स्पेसिफिकशन:


Dell Precision 3560 कार्बन फाइबर और बायोप्लास्टिक द्वारा निर्मित है, जिसमें 15.6 इंच डिस्प्ले के साथ फुल-एचडी रिजॉल्यूशन और टच सपोर्ट मिलता है। यह इंटेल कोर आई7 1185G7 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 64 जीबी DDR4 रैम और 2 टीबी M.2 2280 PCIe x4 NVMe Class 40 SSD मौजूद है। इसमें Nvidia Quadro T500 graphics के साथ 2 जीबी की मैमोरी दी गई है। इसके अलावा, इसमें 4-सेल 64Whr ExpressCharge बैटरी दी गई है, जिसमें आपको सिंगल चार्ज पर लम्बी बैटरी लाइफ प्रदान होती है। पोर्ट में दो थंडरबोल्ट 4 पोर्ट, दो यूएसबी टाइप-ए पोर्ट , एचडीएमआई 2.0 आरजे-45 पोर्ट , हेडसेट, माइक्रो एसडी कार्ड रीडर और फिंगरप्रिंट रीडर शामिल किए गए है। इस लैपटॉप का वज़न 1.59 किलोग्राम है।

ये भी पढ़ें :- 10,000 रुपये से कम में मिलने वाले टॉप क्लास स्मार्टफोन,ये हैं शानदार फीचर्स

 

डैल OptiPlex 7090 अल्ट्रा स्पेसिफिकशन:


Dell OptiPlex 7090 Ultra कॉम्पेक्ट डेस्कटॉप कंप्यूटर ढूंढने वालो के लिए बेस्ट साबित हो सकता है । यह मॉड्यूल ऑल-इन-वन डिज़ाइन के साथ मिलता है और यह 11th जनरेशन इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 64 जीबी DDR4 रैम, 2 टीबी M.2 2280 PCIe x4 NVMe Class 4 स्टोरेज मौजूद है। डेस्कटॉप Intel UHD ग्राफिक्स और इंटेल Iris Xe ग्राफिक्स विकल्प के साथ आता है। Dell ने इसमें कनेक्टिविटी विकल्पों में ऑप्टिप्लेक्स 7090 अल्ट्रा, यूएसबी 3.2 जेन 2, यूएसबी 4, थंडरबोल्ट 4.0, डिस्प्लेपोर्ट 1.4 और RJ45 कनेक्टर शामिल है। डेस्कटॉप में वाई-फाई 6 के साथ-साथ ब्लूटूथ वी 5.1 भी दिया गया है।

हालांकि, OptiPlex 7090 Ultra डिस्प्ले के साथ नहीं आता, लेकिन यह Dell Professional, UltraSharp, Collaboration और E-Series मॉनिटर की रेंज के साथ कम्पेटिबल है। मशीन का इस्तेमाल एक साथ अधिकतम चार 4K मॉनिटर के साथ किया जा सकता है।
 

डैलOptiPlex 3090 अल्ट्रा स्पेसिफिकशन:


Dell OptiPlex 3090 Ultra टॉप-एंड स्पेसिफिकेशन से लैस है, जो कि OptiPlex 7090 जैसा ही है। हालांकि, Dell OptiPlex 3090 Ultra छोटे बिजनेस और एजुकेटर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। इसके अलावा, इसमें हार्डवेयर लेवल के बदलाव भी मौजूद है। यह 11th जनरेशन इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 64 जीबी DDR4 रैम, 1 TB, M.2 2230 PCIe x 4 NVMe Class 35 SSD मिलता है। इसमें इंटेल Iris Xe ग्राफिक्स मौजूद है। यह मशीन Dell Professional, UltraSharp, Collaboration और E-Series मॉनिटर की रेंज के साथ कम्पेटिबल है। इसके अलावा, इसमें

इसमें कनेक्टिविटी विकल्पों में यूएसबी 3.2, डिस्प्लेपोर्ट 1.4 और RJ45 कनेक्टर शामिल है। डेस्कटॉप में वाई-फाई 6 के साथ-साथ ब्लूटूथ वी 5.1 भी दिया गया है।
 

डैल Optiplax 5090 स्पेसिफिकशन:


Dell ने Dell OptiPlex desktop को भारत मे तीन साइज़ में पेश किया है, टॉवर, स्मॉट फॉर्म फैक्टर और माइक्रो। OptiPlex 5090 Tower एंट्री-लेवल कमर्शियल वीआर कॉन्टेंट एक्सपीरियंस Nvidia 1660 Super और AMD के साथ आता है। वही इसको यह 11th जनरेशन इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर से लैस किया गया है, जो पिछली जनरेशन से दोगुनी मैमोरी प्रदान कर देता है। इंटेल जनरेशन 12 ग्राफिक्स के साथ OptiPlex 5090 Micro 3D रेंडरिंग के लिए बेहतर विजुअल प्रदान करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमे वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ v5.1 शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं