Breaking News

Techno Pova2 हुआ लॉन्च,जाने क्य्य हैं स्पेसिफिकेशन


Techno Pova2 लॉन्च कर दिया गया है यह स्मार्टफोन एण्ड्रोयड 11 बेस्ड HiOS 7.6 कस्टम स्किन पर काम करता है इसमे 6.9 इंच बड़ा फुल एचडी + डिस्प्ले दिया गया है जिसमे हॉल-पंच कटआउट सेलफ़ी कैमरा देखने को मिल जाता है | तेचने ने कहा है की इसका डिस्प्ले विविड कलर जेनरेट करता है | इसका डिस्प्ले 60हर्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आता है लेकिन इसमे टच सैंपिंग रेट को पोवा के मुक़ाबले बढ़ा दिया गया है 

ये भी  पढ़ें :- Real me GT 5G लॉन्च से पहले ही कीमत और स्पेसिफिकेशन हुई लीक

Techno के Pova2 की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी बैटरी का होना है |Techno ने इस स्मार्टफोन मे 7,000 mAH की बैटरी दि है साथ ही इसमे आपको 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है |  Techno ने दावा किया है की इस स्मार्ट फोन की बैटरी कई दिन का बैकअप दे सकती है | अगर इस फोन के कनेक्टिविटी विकल्लपों की बात करें तो इसमे आपको ब्लूटुथ, वाई-फ़ाई , और 3.5 एमएम हेड फोन जैक मिल जाते है | इसमे सिस्टम  टर्बो 2.0 और ईटी गेम्स  इंजन फीचर्स मिलते हैं |जो आपके गेमिंग एक्सपीरियंस को काफी हद तक बढ़ा देते हैं |

ये भी  पढ़ें :- भारत के 5 सबसे सस्ते 5G स्मार्ट फोन,जिनकी कीमत शुरू होती है महज इतने से

Techno के इस नए Pova2 मे मीडिया टेक का Helio G85 प्रोसेसर दिया गया है |जो इसकी कीमत के हिसाब से काफी अच प्रोसेसर माना जा सकता है | आजकल इस प्रोसेसर को मिड रेंज फोन मे दिया जा रहा है | यह प्रोसेसर आपके रोज़मर्रा के काम के साथ ही आपके गेमिंग एक्सपीरियंस को भी बढ़ाने की समता रखता है | फोन मे 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है |

ये भी  पढ़ें :- फेसबूक पर कौन कर रहा है आपकी जासूसी , ये है पता लगाने का आसान तरीका

Techno Pova2 मे कैमरा की बात की जाए तो इसमे आपको क्वाड रियर कैमरा देखने को मिल जाता है | इसमे पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल सेंसर का दिया गया है जो 13 मेगा पिक्सल के रिजॉल्यूशन पर फोटो क्लिक करता है | इस सेटअप मे तीन कैमरे 2 मेगा पिक्सल सेंसर के साथ मिल जाते हैं | वही अगर सेलफ़ी कैमरा की बात करें तो इसमे आपको 8 मेगा पिक्सल का कैमरा देखने को मिलता है | 

अभी इस फोन को फिलीपींस मे लॉन्च किया गया है जहा इसकी कीमत पीएचपी 7,990 ( लगभग 12,200 रुपये ) रखी गयी है |इस फोन को केवल एक ही वेरियंट मे लॉन्च किया गया है जिसमे 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दिया गया है | 

कोई टिप्पणी नहीं