Breaking News

भारत मे जल्द लॉन्च हो सकती है OnePlus टीवी U1S

 One Plus टीवी U1S भारत मे जल्दी ही तीन डिस्प्ले साइज़ के साथ लॉन्च होने को तैयारी मे है | ये  50 इंच ,55 इंच ,और 65 इंच साइज़ मे भारत मे दस्तक देंगे | यह नया टीवी सीरीज मार्केट मे मौजूद One Plus टीवी यू1 का अपग्रेडेड वर्जन ही होगा | जो सिंगल 55 इंच स्क्रीन  के साथ पिछले साल ही लॉन्च हुआ था |







भारत मे जल्द ही OnePlus टीवी की नयी सीरीज लॉन्च होने वाली है जिसको OnePlus टीवी ने तीन स्क्रीन साइज़ 50 इंच ,55 इंच और 65 इंच मे पैस किया है | यह नयी सीरीज वन प्लस की पहले वाली सीरिज One Plus TV U1 का अपग्रेडेड वर्जन हो सकती है  | जो की सिर्फ 55 इंच स्क्रीन साइज़ मे पिछले साल ही One Plus ने भारत मे लॉन्च की थी |OnePlus के Tv U1S सीरीज के अलावा इस चाइनीज टेक कंपनी ये भी कहा जा रहा है की यह कंपनी एक एक्सटर्नल कैमरा भी लॉन्च करने वाली है जिसके साथ Google Duo का सपोर्ट दिया जा सकता है | यह टीवी कैमरा साइड टीवी से ही विडियो कॉलिंग की सुविधा प्रदान करेगा | OnePlus टीवी को लेकर ये भी कहा जा रहा है की OnePlus एक ऐसे स्मार्ट टीवी पर काम कर रही है जिसमे PopUp कैरा आपको देखने को मिलेगा |

प्राइस बाबा की एक रिपोर्ट मे OnePlus यू1एस सीरीज के बारे मे और कपनी के एक्सटर्नल टीवी कैमरा के बारे मे कुछ जानकारी दी गयी है | इस रिपोर्ट मे वन प्लस टीवी सीरीज के तीन स्क्रीन साइज़ 50 इंच, 55 इंच, और 65 इंच और 4k रिजोल्यूशन मे आने की तरफ इशारा किया गया है | वन प्लस स्मार्ट टीवी को लेकर ये भी कहा जा रहा है | यह टीवी 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ एचडीआर10+ ,HLG और एमईएमसी सपोर्ट दिया जा सकता है |

One Plus टीवी यू1एस को लेकर यह जानकारी भी आरही है की इस स्मार्ट टीवी मे वन प्लस की तरफ से डोल्बी औडियो के साथ 30 वॉट स्पीकर Dynaudio के साथ को-ट्यून जैसी सुविधा मिल सकती है |इसके साथ इसमे बाहरी डिवाइस को कोनेक्ट करने के लिए HDMI 2.0 पोर्ट भी दिया गया है 

वन प्लस टीवी यू 1 एस सीरीज को लेकर ये भी कहा जा रहा है की यह Android टीवी 10 पर काम कर सकता है और इसके साथ गूगल असिस्टेंट और स्मार्ट वॉइस कंट्रोल सपोर्ट मिल सकता है |वन प्लस की तरफ से यह भी कहा गया है की इसमें OxygenPlay कॉन्टेंट डिस्कवरी प्लेटफॉर्म भी प्रदान किया जाएगा।

वनप्लस टीवी यू1एस की कीमत और उपलब्धता संबधी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। आपको बता दें, कंपनी ने पिछले साल OnePlus TV U1 को सिंगल 55 इंच स्क्रीन साइज़ के साथ लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 49,999 रुपये थी। हालांकि, बाद में इसकी कीमत बढ़कर 52,999 रुपये कर दी गई थी।

स्मार्ट टीवी के अलावा, टिप्सटर ने जानकारी दी है कि वनप्लस एक एक्सटर्नल टीवी कैमरा पर काम कर रही है जिसके साथ बिल्ट-इन माइक्रोफोन और Google Duo सपोर्ट मौजूद होगा। इस कैमरा में 1080p रिजॉल्यूशन मिलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं