Breaking News

कही आप भी तो नहीं फ़ोन से जुडी इस बीमारी के शिकार ऐसे करें पता


फ़ोन हमारी जिंदगी का एक बहुत ही जरूरी हिसा बन गया है लेकिन इसके साथ -साथ कुछ लोगो को इसकी आदत का सीकर भी देखा गया है यह एक तरह की बीमारी है जिसको फोनोफोबिया कहा जाता है जैसे की कई लोग फोन में आने वाली नोटिफिकेशन की वजह से स्मार्टफोन को बार-बार चेक करते रहते हैं। या फिर अगर कुछ देर नोटिफिकेशन ना आये तो थोड़ा अंकम्फर्ट हो जाते हैँ जबकि अक्सर कई नोटिफिकेशन अलर्ट गैर जरूरी होते हैं। अगर आप ऐसे नोटिफिकेशन अलर्ट से छुटकारा पाना चाहते हैं और इस से उबरना चाहते हैँ तो नोटिफिकेशन को कस्टमाइज कर सकते हैं। इससे आप फोन इस्तेमाल करने की लत से बचे रहेंगे, आइए जानते हैं इस तरीके के बारे में... 

ये भी पढ़ें :- भारत के 5 सबसे सस्ते 5G स्मार्ट फोन,जिनकी कीमत शुरू होती है महज इतने से

फोन पर आरहे गैर जरूरी नोटिफिकेशन बंद करने के लिए फोन की सेटिंग्स खोले । फिर नीचे की तरफ स्क्रॉल करने पर आप को ‘नोटिफिकेशन’ का विकल्प दिखाई देगा । इस पर क्लिक करते ही फोन में मौजूद सभी एप्लीकेशन के आइकन डिस्प्ले पर दिखाई देंगे। उदाहरण के लिए, अगर आप जीमेल के नोटिफिकेशन को मोबाइल पर बंद करना चाहते हैं तो उसके आइकन पर क्लिक करें। फिर सबसे ऊपर नजर आ रहे ‘ब्लॉक ऑल’ के टॉगन को ऑन कर दें। ऐसा करने से जीमेल पर आने वाले मैसेज से संबंधित नोटिफिकेशन डिस्प्ले पर दिखाई नहीं देंगे । इस तरह उपयोगकर्ता चाहें तो अपने फोन में मौजूद किसी भी एप के नोटिफिकेशन को आसानी से ब्लॉक कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर उसे दोबारा ऑन किया जा सकता हैं।

ये भी पढ़ें :- Redmi AirDots 3 Pro वायरलेस चार्जिंग के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

फेसबुक के नोटिफिकेशन करें ऑफ 
अगर आप भी फेसबुक एप से आने वाले नोटिफिकेशन को बंद करने के बारे मे सोच रहे हो तो सबसे पहले फेसबुक एप्लीकेशन को खोलें । अगर आप एंड्रॉयड उपयोगकर्ता हैं तो एप में दायीं ओर ऊपर की तरफ दिए गए तीन डॉट दबाएं। आईओएस उपयोगकर्ताओं को एप में दायीं ओर नीचे की ओर तीन विकल्प दिखेंगे, उसपर क्लिक करें। इसके बाद नीचे की तरफ स्क्रॉल करने पर उपयोगकर्ता को नोटिफिकेशन सेटिंग्स नाम का विकल्प दिखाई देगा। इसमें उपयोगकर्ता जरूरत के मुताबिक नोटिफिकेशन को सेट कर सकते हैं।   

ये भी पढ़ें :- Xiaomi, Realme व Oppo के डिवाइस की कीमत हुई इतनी कम,देखें आपको कैसे मिलेंगे

फोनोफोबिया से उबरने में एप्लीकेशन भी मददगार 
स्मार्टफोन की लत से छुटकारा पाने के लिए मोबाइल एप्लीकेशन भी बहुत मददगार साबित होते हैं। चेकी (Checky) नाम का एप्लीकेशन एंड्रॉयड और आईओएस के एप स्टोर पर मौजूद है। यह एप यूजर के स्मार्टफोन का डाटा इकट्ठा करता है और फिर उसे यूजर को दिखाता है। यह एप बताता है कि एक दिन में कितनी बार आपने स्मार्टफोन को खोला और क्या-क्या काम किया। इसके बाद यूजर धीरे-धीरे इस आदत को कम कर सकते हैं। यह एप यूजर का एक रिपोर्ट कार्ड भी तैयार करता है। इसके अलावा एपडीटॉक्स (AppDetox) एप्लीकेशन की मदद से भी उपयोगकर्ता किसी भी एप को चलाने का समय तय कर सकते हैं। इस तरह वह अपना स्क्रीन टाइम घटा पाएंगे।  

अगर आपमें भी हैँ  ये हैं आदतें तो समझो लगी मोबाइल की लत 
- 8 से 12 घंटे तक मोबाइल का इस्तेमाल करते रहना 
- हर 10 मिनट बाद मोबाइल स्क्रीन ऑन कर चेक करना 
- सोशल मीडिया पर दिन में 8 से 10 घंटे का समय देना
- अपने पोस्ट, फोटो पर कमेंट और लाइक के लिए बार-बार सोशल मीडिया को चैक करना 

कोई टिप्पणी नहीं